राजधानी

Image Alt Text

हिन्दू समाज की चुनौतियों पर होगा चिंतन

राजधानी


भोपाल में विहिप की दो दिवसीय प्रांत बैठक आरंभ 

भोपाल। हिंदू समाज की चुनौतियों पर चिंतन-मनन और समाधान के संकल्प के साथ शनिवार को भोपाल स्थित शारदा विहार में विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय प्रांत बैठक आरंभ हुई। जलगांव में हुई केन्द्रीय बैठक के बाद हुई इस प्रांतीय बैठक का समापन रविवार को होगा। 

बैठक में पूज्य संत सुदेश शाडिल्य महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता, विहिप की प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिकरवार, प्रांत मंत्री नवल भदौरिया, प्रान्त संगठन मंत्री सुरेन्द्र जी सहित प्रांत, विभाग एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित हैं।

इन विषयों पर हुआ मंथन 

हिन्दू समाज की कांवड़ यात्राओं पर प्रहार, लव जिहाद के आघात, अवैध धर्मांतरण, गौ हत्याएं जैसी हिंदू समाज के समक्ष व्याप्त अनेक तात्कालिक व दीर्घकालिक चुनौतियों पर मंथन के साथ शुरू हुई इस बैठक में सेवा, संस्कार व सामाजिक समरसता के कार्यों के विस्तार, केंद्रीय बैठक के विषयों पर चर्चा व योजना बनाई जाएगी। 

स्व-धर्म में मरना भी कल्याणकारी

बैठक में संत सुदेश शाडिल्य जी महाराज के आशीष वचनों के साथ आरंभ हुई। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्र कहते हैं कि स्व-धर्म में मरना भी कल्याणकारी है किंतु, दूसरे का धर्म अपनाना भय देने वाला है। देश के युवाओं को नशे की वृत्ति से मुक्त कर उन्हें हिंदू संस्कारों, गौ रक्षा व राष्ट्र धर्म से जोडऩा समय की सबसे बड़ी मांग है।