राजधानी
एसवीजीआई में एआई एकीकरण पर हुआ फैकल्टी डेबलपमेंट कार्यक्रम
राजधानी
भोपाल। स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, भोपाल में 29 जुलाई से 2 अगस्त तक ‘शैक्षिक उत्कृष्ठता को बढ़ावा: शैक्षिक और अनुसंधान में एआई का एकीकरण’ विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन हुआ। उद्घाटन समारोह में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. हेमंत खंडई और विशिष्ट अतिथि के रूप में बरकतउल्लाह विवि की फार्मेसी विभाग की डॉ. रचना अखंड गिरि ने शिक्षकों की भूमिका और तकनीकी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. के.के.तिवारी ने एनएएसी मानकों और गुणवत्ता नियंत्रण, डॉ. दीपा अय्यर ने अनुसंधान फंडिंग योजनाओं और स्वास्थ्य अनुसंधान पहलियों पर चर्चा, डॉ. हर्षिता तिवारी ने इन सिलिको ड्रग डिस्कवरी, डॉ. आशुतोष शुक्ला ने नैनो टेक्नोलॉजी इन फार्मा, डॉ. अंकित मिश्रा ने फार्मेसी शिक्षा में गुणवत्ता और क्यूसीआई मानकों पर जानकारी तथा डॉ. आशीष पाठक ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों पर शोध को लेकर संबोधित किया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26