Breaking News:
राजधानी
पांडुर्णा और मऊगंज में भाजपा कार्यालयों के लिए जमीन देगी सरकार
राजधानी
मंत्रि-परिषद ने दी आधा दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने पांढुर्णा और मऊगंज जिलों में जिला भाजपा कार्यालयों को शासकीय भूमि उपलब्ध कराए जाने संबंधी राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा जबलपुर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम को सौ बिस्तर के अस्पताल के लिए भी 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
मध्य प्रदेश के दो नवगठित जिलों मऊगंज और पांढुर्णा में भाजपा कार्यालयों के भवन निर्माण के लिए राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि देने के प्रस्ताव को भी मंत्रि-परिषद ने मंजूरी दी गई। मऊगंज में सरकारी भूमि के रकबा 29/12 में से 0.100 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसी प्रकार पांडुर्णा में भी पार्टी कार्यालय के लिए भूमि आवंटित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रीवा जिले से अलग होकर मऊगंज नया जिला बना है। इसी प्रकार छिंदवाड़ा से अलग कर पंढुर्णा को नया जिला बनाया गया है।
जबलपुर में ईएसआईसी बनाएगा सौ बिस्तर का अस्पताल
केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा जबलपुर जिले के रांझी तहसील स्थित रिछाई गांव में सौ बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए मंत्रि-परिषद ने रिछाई गांव में 2.024 हेक्टेयर (पांच एकड़) जमीन देने संबंधी राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
सरकार देगी सौर ऊर्जा खरीदी के भुगतान की गारंटी
मुरैना में 600 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा सह ऊर्जा भंडारण परियोजना से उत्पादित व मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड द्वारा खरीदी जाने वाली बिजली के भुगतान के लिए राज्य सरकार की ओर से गारंटी दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
यह भी हुए निर्णय
- सात पुलिस कर्मचारियों और पेंशन संबंधी मामलों पर भी चर्चा के बाद मंजूरी
- मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के चौथे चरण को मंजूरी।
- सहकारिता आयुक्त और पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल में पीएमयू सेल के गठन को मंजूरी
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26