Breaking News:
राजनीति
पार्टी के ब्रांड एंबेसडर बन घर-घर पहुंचें कार्यकर्ता
राजनीति
स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फहराया पार्टी ध्वज, प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन में भी पहुंचे
भोपाल। केन्द्र की सरकार की योजनाओं का लाभ सभी समाज एवं वर्ग के व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। यह संदेश सभी कार्यकर्ताओं को निचले स्तर तक लेकर जाना है। पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि आप सभी भाजपा के ब्रांड एंबेसडर बनकर बूथ-बूथ और घर-घर तक जाएंगे तथा वंचितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर रविवार को प्रदेश कार्यालय में भारतमाता एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज फहराया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की एवं एक-दूसरे को बधाईयां दी। स्थापना दिवस कार्यक्रम में भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप, श्रीमती कृष्णा गौर, श्रीमती सीमा जादौन, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यथार्थ में बदल रहा अंत्योदय का विचार : शर्मा
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का जो विचार पार्टी को दिया था, उसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यथार्थ में बदल रहे हैं। एक गरीब मां के बेटे प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है और देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। पार्टी के स्थापना दिवस पर हम सभी कार्यकर्ता ये संकल्प लें कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति के कल्याण लिए जो अभियान चल रहा है, उसे आगे बढ़ाने के लिए समर्पित होकर काम करेंगे। कार्यकर्ता गरीब कल्याण की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लें। यह बात भाजपा प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अरेरा मंडल के वार्ड 45 के बूथ क्रमांक 159 के प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन में कही। इस अवसर पर उन्होंने बूथ अध्यक्ष गोविन्द सिंह माउडी का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया और केन्द्र की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास और संघर्ष बताया।
प्रदेशभर में हुए आयोजन, बूथों पर सदस्य सम्मेलन
भाजपा के स्थापना दिवस पर रविवार को पूरे प्रदेश में सभी जिलों, मंडलों, विधानसभाओं और सभी 65014 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अन्य नेताओं की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल के अलावा घरों पर भी पार्टी के ध्वज लगाए गए। बूथ स्तर पर पार्टी के प्राथमिक सदस्य सम्मेलनों का आयोजन कर सभी नए बने सदस्यों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, पार्टी की नीति-नीतियों और पार्टी के इतिहास से अवगत कराया गया।
8 एवं 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन
पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 8 एवं 9 अप्रैल को प्रदेशभर में मंडल स्तर पर पार्टी के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से लेकर रीति-नीतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के साहसिक एवं जनहितैषी निर्णयों एवं जनकल्याण की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया जाएगा।
कल से छह दिन गांव-बस्ती पहुंचेंगे कार्यकर्ता
7 से 12 अप्रैल तक पार्टी के ‘गांव और बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत सभी सक्रिय सदस्य, कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गांव और बस्तियों में जाएंगे। पार्टी ने हर कार्यकर्ता को प्रतिदिन 8 घंटे गांव और बस्तियों में बिताने होंगे। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन भी होंगे।
14 को डॉ. अम्बेडकर के भाषणों पर व्याख्यान
14 अप्रैल को भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती भाजपा धूमधाम से मनाएगी। डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को सजाकर माल्यर्पण व मिष्ठान वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई के बाद स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में डॉ. अम्बेडकर के भाषणों पर व्याख्यान भी आयोजित किया जाएगा। राजनीति में तत्कालीन सत्तारूढ़ दल कांग्रेस द्वारा डॉ. अम्बेडकर की उपेक्षा, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा उन्हें चुनाव नहीं जीतने देने सहित अन्य वह घटनाक्रम बताए जाएंगे, जहां उनकी उपेक्षा हुई।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26