Breaking News:
राजनीति
प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्राएं निकालेगी भाजपा: यति
राजनीति
भाजपा जिला इकाई की बैठक, युद्धवीरों, शहीदों के परिजन होंगे सम्मानित
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आगामी तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका दिवस के आयोजन के लिए जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति एवं जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने संबोधित किया।
भोपाल जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने कहा कि युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठानों पर कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा, देश एवं समूचे विश्व ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं निडर नेतृत्व को देखा है, जिसमें भारतीय सेना ने पराक्रम दिखाते हुए अपने शौर्य का परचम लहराया। इसलिए इस बार की तिरंगा यात्रा हमें दोगुने उत्साह के साथ आयोजित करनी है। इसके साथ ही स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व देश के विभाजन की त्रासदी को आज की पीढ़ी को बताने के लिए विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक को आईटी सेल के जिला संयोजक विश्व विजय सिंह, तिरंगा प्रभारी इंद्रजीत सिंह राजपूत एवं सह प्रभारी अश्विनी राय ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला महामंत्री जगदीश यादव, एमआईसी मेंबर पार्षद श्रीमती सुषमा बबीसा मंच पर उपस्थित रहे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक उपस्थित थे।
स्मारकों पर चलेगा स्वच्छता अभियान: यादव
पार्टी के जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में युद्धवीरों, शहीद पुलिसकर्मियों के निवास पहुंचकर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर पितृपुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26