Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
विशेष

Image Alt Text

प्रदेश में जनवरी से जून तक 3742 महिलाओं से दुष्कर्म, 5868 का अपहरण

विशेष

-अपराधियों को सजा का ग्राफ बहुत नीचे
भोपाल। मप्र विधानसभा में महिला अपराध से जुड़े जो आंकड़े सामने आए हैं, वे महिला सुरक्षा को लेकर चिंता में डालने वाले हैं। प्रदेश में रोजाना 20 दुष्कर्म तथा 33 महिलाओं के अपहरण हो रहे हैं। जनवरी से जून 2025 तक 3742 दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। सरकार ने विधानसभा में वर्गवार जानकारी दी है। जिसके अनुसा इस अवधि में अनुसूचित जाति की 905 महिला, जनजाति  की 1143, पिछड़ा वर्ग  की 1228  तथा सामान्य वर्ग की 466 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई है। इतना ही नहीं इस अवधि में 120 सामूहिक दुष्कर्म के मामले भी सामने आए हैं। विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह जानकारी दी।
वर्ष 2024 में दुष्कर्म के प्रकरण में 2.79 फीसदी तथा सामूहिक दुष्कर्म के 1.63 फीसदी प्रकरणों में ही सजा दी गई। जबकि 2018 में  12.43 फीसदी तथा 16.25 फीसदी को सजा दी गई थी। प्रदेश में वर्ष 2018 से लेकर 2024 के सात वर्षों में 54067 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं। इनमं  अनुसूचित जाति 14258, जनजाति 14804 पिछड़ा वर्ग 18942 तथा सामान्य वर्ग की महिला 6063 है। 2018 में 7136 बलात्कार की तुलना में 2024 में 20 फीसदी की वृद्धि होकर 8518 बलात्कार तथा अपहरण 6394 से 53 फीसदी बढक़र 10070 हुए।  जनवरी से जून 25 तक अपहरण के 5868 प्रकरण दर्ज हुए ।