राजनीति
हर घर पर लहराए तिरंगा, अभियान में जुटें कार्यकर्ता
राजनीति
भाजपा कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ केन्द्र का शुभारंभ
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वयं भुगतान कर तिरंगा खरीदा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत प्रदेश के हर घर में तिरंगा शान से लहराये, इस अभियान में कार्यकर्ता जुट गए है। 10 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक अनौखा त्योहार बन चुका है। 10 अगस्त से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालने के साथ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। श्री खण्डेलवाल ने प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को एक उत्सव की तरह मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभियान में आम जनता और विभिन्न संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
युवा पीढ़ी को बताएंगे विभाजन की विभीषिका
श्री खण्डेलवाल ने कहा कि अभियान के तहत 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर सभी जिलों में मौन जुलूस निकाला जाएगा। बैठकों का आयोजन कर देश के विभाजन के समय पीडि़तों के परिजनों से भेंट करने के साथ प्रदर्शनी और अन्य माध्यमों से युवाओं को देश के विभाजन की विभीषिका से अवगत कराया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया निर्माणाधीन प्रदेश कार्यालय का निरीक्षण
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बुधवार को निर्माणाधीन भाजपा प्रदेश कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26