Breaking News:
राजधानी
आबकारी विभाग की अर्थी सजाई, पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
राजधानी
शराब दुकान के विरोध में पुरुषों के साथ सडक़ पर उतरीं महिलाएं
भोपाल। भोपाल के सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी में शराब की दुकान खुलने के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने सडक़ पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान लोगों ने अर्थी सजाकर प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और फिर आबकारी विभाग का पुतला फूंका।
सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी के लोग छठवें दिन रविवार को शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। स्थानीय लोग उस स्थान पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां दुकान खोली जाना है। लोगों का कहना था कि विगत छह दिनों के प्रदर्शन के बाद भी अब तक जिम्मेदारों ने शराब दुकान हटाने का निर्णय नहीं लिया है। अगर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाओं ने पुतले को चप्पल-जूतों से भी मारा और उग्र नारेबाजी की।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दी समझाइश
रविवार को प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही अशोका गार्डन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। लोगों का कहना है कि लगातार विरोध के बाद भी दुकान नहीं हटेंगी तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा। इससे पहले लोग धरना, सुंदरकांड का पाठ भी कर चुके हैं।
जनसुनवाई में कर चुके हैं शिकायत
सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी के लोग पिछली 3 जनसुनवाई में शराब दुकान को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने की भी मांग कर चुके हैं। पिछले दिनों कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अधिकारियों के पास पहुंची थी। लेकिन अब तक शिकायत का निराकरण नहीं किया गया। महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान से शराब लेकर लोग यहीं पर पीते हैं। इसके बाद कुछ शराबी गंदी हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
इन स्थानों पर भी शराब दुकानों का विरोध
वार्ड क्र. 24 के मालवीय नगर, अवधपुरी क्षेत्र के ऋषिपुरम तिराहा, डीआईजी बंगला, बावडिय़ाकलां चौक, पंचशील नगर और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) क्षेत्रों में शराब दुकान खोले जाने के विरोध में और स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिक विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26