Breaking News:
राजनीति
बिजली कंपनियों को 1012 करोड़ की पेनाल्टी भुगतान न करे सरकार
राजनीति
-पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर कृषि कनेक्शनों पर कैपेसिटर न लगाने एवं 1012 करोड़ की पेनल्टी भुगतान संबंधी नीति पर गंभीर आपत्ति दर्ज की है।
दिग्विजय ने पत्र में लिखा है कि कृषि कनेक्शनों पर कैपेसिटर लगाने के स्थान पर 1012 करोड़ रुपये की पेनल्टी बिजली कंपनियों को अदा की जा रही है। यह नीति न केवल आर्थिक रूप से अनुचित है, बल्कि यह किसानों के हितों के विरुद्ध भी है। कृषि कनेक्शनों पर कैपेसिटर लगाने का कार्य महज 177 करोड़ में संभव था, लेकिन सरकार द्वारा 1012 करोड़ रुपये की पेनल्टी बिजली कंपनियों को अदा की जा रही है। यह 835 करोड़ की अतिरिक्त राशि का व्यय सार्वजनिक धन का दुरुपयोग है। उन्होंने मांग की है कि कृषि कनेक्शनों पर तत्काल कैपेसिटर लगाए जाएं । 1012 करोड़ की राशि में से 835 करोड़ किसानों के लंबित बिजली बिलों के समाधान पर खर्च करें।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26