Breaking News:
राजधानी
कोलार एसडीएम आदित्य जैन को हटाया, मंत्रालय भेजा
राजधानी
-मैदानी पदस्थापना से हटाकर मंत्रालय में भेजा
भोपाल। प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप और जिलाधीश के आदेश का पालन नहीं करने वाले अनुविभागीय अधिकारी कोलार को राज्य शासन ने मैदानी पदस्थापना से हटाकर मंत्रालय में अवर सचिव बना दिया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी आदित्य जैन को मंत्रालय में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अवर सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार की तबादला नीति के तहत भोपाल में प्रभारी मंत्री की अनुशंसा से जिलाधीश ने पटवारियों को एक तहसील से दूसरी तहसील में पदस्थ करने के आदेश जारी किए थे।
कोलार के अनुविभागीय अधिकारी आदित्य जैन ने पटवारियों को कार्यमुक्त करने की वजाए तहसील कार्यालय में ही पदस्थ कर दिया। इस संबंध में स्वदेश ने ‘पटवारियों को कार्यमुक्त करने की जगह दे दी पदस्थापना’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मामले को राज्य शासन ने संज्ञान में लिया। इसके बाद कोलार एसडीएम आदित्य जैन को दूसरे जिले न भेजकर मंत्रालय में उदया्निकी विभाग में पदस्थ कर दिया। दरअसल, तबादला नीति के तहत किए गए पटवारियों के तबादलों को लेकर राज्य शासन के निर्देश हैं कि उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। एसडीएम ने उन्हें कार्यमुक्त करने की बजाए अटैच कर दिया था। सरकार संलग्रीकरण पर भी रोक लगा रखी है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26