Breaking News:
राजनीति
प्रज्ञा ने सनातन के लिए किया असाधारण संघर्ष
राजनीति
भाजपा पदाधिकारियों ने किया साध्वी प्रज्ञा का अभिनंदन
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गुरूवार को पार्टी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के भोपाल स्थित निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की और अभिनंदन किया। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से भेंट के बाद श्री खण्डेलवाल ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर जो आरोप लगाए गए थे वह बहुत ही दुखद व दुर्भायपूर्ण थे। उन्होंने सनातन के लिए असाधारण संघर्ष किया है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं। न्यायालय के फैसले ने सिद्ध कर दिया है कि सनातन धर्म का व्यक्ति कभी आतंकवादी घटना में शामिल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि ‘हिन्दू आतंकवाद’ जैसे नैरेटिव गढऩे वाली कांग्रेस को सदैव याद रखना चाहिए कि हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। न्यायालय के फैसले ने सनातन धर्म, साधु-संतों एवं भगवा को अपमानित करने वाले लोगों को जवाब दिया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित 7 आरोपियों ने बीते 17 वर्षों में असहनीय पीड़ा, सामाजिक बहिष्कार और राजनीतिक प्रहारों को सहन किया है। वोट बैंक के लालच और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने न सिर्फ निर्दोषों को फंसाया, बल्कि पूरे हिंदू समाज की छवि को धूमिल करने का संगठित प्रयास भी किया। इस फैसले से हिंदू धर्म को मानने वालों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26