Breaking News:
मध्यप्रदेश
विद्यार्थी परिषद ने बनाया एक दिन में सदस्यता का कीर्तिमान
मध्यप्रदेश
भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत का विद्यालयीन सदस्यता अभियान 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 5 अगस्त 2025 को सम्पन्न हुआ । अभियान के अंतिम दिन, 5 अगस्त को प्रांत स्तरीय अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें 18 जिलों के समन्वित प्रयास से कुल 1,61,373 छात्र-छात्राओं ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की। इस अभियान 3,63,863 विद्यालयीन विद्यार्थियों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की। विद्यार्थियों में संगठन की स्वीकार्यता और सक्रियता को दृढ़ता से स्थापित किया है ।इस अवसर पर अभाविप मध्यभारत प्रांत के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालयीन सदस्यता अभियान केवल आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रनिर्माण के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता और अभाविप की विचारधारा की व्यापक स्वीकृति का परिचायक है। मध्यभारत प्रांत के कार्यकर्ताओं ने समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ इस अभियान को सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया। 363,863 विद्यालयीन सदस्यता हमारे संगठन की जमीनी पकड़ और छात्र शक्ति के जुड़ाव को मजबूती से दर्शाती है। यह अभियान हजारों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और छात्र-शिक्षक समुदाय के विश्वास से संभव हो पाया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26