Breaking News:
राजनीति
भाजपा सरकारों की योजनाओं से हो रहा जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास: सोलंकी
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने प्रदेश सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, भारिया सहरिया परिवारों के साथ जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ इन जनजातीय परिवारों को मिल रहा है। जनजातीय परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने में शिवपुरी देशभर में अव्वल है, यह मध्यप्रदेश सरकार की गरीबों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा और योजनाओं के क्रियान्वयन का सबसे बेहतर उदाहरण है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनजातीय परिवारों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के प्रयासों से आज प्रदेश में 5800 जनजातीय बसाहटों में रह रहे 2 लाख 62 हजार से ज्यादा सहरिया, बैगा और भारिया परिवारों को पीएम जनमन योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं का सीधा लाभ मिला है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26