Breaking News:
राजधानी
राज्यपाल ने ली पीएम जनमन की बैठक
राजधानी
जनजाति परिवारों के आवास डिजाइन और निर्माण गुणवत्ता पर ध्यान दें
भोपाल। जनजातीय परिवारों के लिए बन रहे आवासों के डिजाइन और निर्माण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। आवास सुविधापूर्ण बनें।आजादी के बाद जनजातीय बंधुओं के कल्याण का यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। तहसील स्तर पर लगातान निगरानी करने की आवश्यकता है। संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रत्येक तिमाही में कार्यों का निरीक्षण करे। यह निर्देश राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पीएम जनमन की समीक्षा के दौरान दिए।
सोमवार को राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में जनजातीय प्रकोष्ठ और पीएमजनमन योजना के क्रियान्वयन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव, तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव संजय गोयल, महिला बाल विकास की सचिव जीवी रश्मि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अपर सचिव दिनेश जैन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक सलोनी सिडाना एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इन बिंदुओं पर हुई समीक्षा
राज्यपाल ने हर घर नल से जल, सबको स्वास्थ्य, विद्युत सुविधा, सबको शिक्षा, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बहुउददेशीय केन्द्रों की स्थिति, मोबाइल मेडिकल यूनिट, मोबाइल नेटवर्क देने आदि की समीक्षा की। राज्यपाल श्री पटेल ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन की सराहना की। जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने में कई बसाहटों में किए गए नवाचारों को अपनाने की आवश्यकता है।
यह बोले अधिकारी
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में तीन लाख प्रतिबद्ध लीडर्स के माध्यम से आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्तरों पर तीन लाख पथ प्रदर्शकों का एक कैडर विकसित किया जा रहा है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26