Breaking News:
मध्यप्रदेश
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
मध्यप्रदेश
15 अगस्त पर 30 जिलों में मंत्री, 24 में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा
भोपाल। सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रियों के लिए ध्वजारोहण करने जिलों का आवंटन कर दिया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल ध्वजारोहण करेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर और राजेंद्र शुक्ला शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे। 30 जिलों में मंत्री एवं 24 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस आदेश में बदलाव भी हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को भी किसी जिले में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मिल सकती है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथियों की जो सूची जारी की है उसमें कैलाश विजयवर्गीय सतना, प्रहलाद पटेल भिंड और राकेश सिंह के लिए नर्मदापुरम जिला मुख्यालय तय किया है। इंदौर, उज्जैन, रीवा, छिंदवाड़ा, सागर जैसे जिलों में कलेक्टरों को मुख्य अतिथि घोषित किया है।
कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण
डॉ. मोहन यादव(मुख्यमंत्री)-भोपाल, जगदीश देवड़ा (उप मुख्यमंत्री)-जबलपुर, राजेंद्र शुक्ला (उप मुख्यमंत्री)-शहडोल, विजय शाह-रतलाम,
कैलाश विजयवर्गीय-सतना, प्रहलाद पटेल-भिंड, राकेश सिंह-नर्मदापुरम,
करण सिंह वर्मा, मुरैना, उदय प्रताप, बालाघाट, संपतिया उइके, मंडला, तुलसी सिलावट-बुरहानपुर, एदल सिंह कंसाना-छतरपुर, निर्मला भूरिया-मंदसौर, गोविंद राजपूत-नरसिंहपुर, विश्वास सारंग-खरगोन, नारायण सिंह कुशवाह-ग्वालियर, नागर सिंह चौहान-अलीराजपुर, प्रद्युम्न तोमर-पांढुर्णा, राकेश शुक्ला-श्योपुर, चैतन्य काश्यप-राजगढ़, इंदर सिंह परमार-दमोह, कृष्णा गौर-सीहोर, धर्मेंद्र लोधी-खंडवा, दिलीप जायसवाल-सीधी, गौतम टेटवाल-बड़वानी, लखन पटेल-मऊगंज, नारायण सिंह पंवार-रायसेन, नरेंद्र शिवाजी पटेल-बैतूल, प्रतिमा बागरी-डिंडोरी, दिलीप अहिरवार-अनूपपुर, राधा सिंह-मैहर के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
इन 24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
इंदौर, धार, झाबुआ, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, उज्जैन, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, सिंगरौली, उमरिया जिलों में कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26