Breaking News:
राजधानी
भोपाल के बिल्डर अनवार बेग पर ईओडब्ल्यू ने की एफआईआर
राजधानी
फ्लैट के नाम पर ठगी, धोखाधड़ी, अमानत में खयानत के आरोप
भोपाल। होमटेक कंस्ट्रक्शंस के संचालक अनवार बेग के विरुद्ध भोपाल की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। कई लोगों ने अनवार के विरुद्ध फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उसने अदनान कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग, भोपाल सहित अन्य स्थानों पर फ्लैट बेचने का अनुबंध शिकायतकर्ताओं से किया था।
शिकायतकर्ता खलील उस्मानी से अनवार ने अदनान कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग भोपाल में फ्लैट के ऐवज में 14 लाख रुपये तीन किस्तों में नकद लिए थे। लेकिन न तो उसे पैसे वापस किए और न ही उसके नाम फ्लैट की रजिस्ट्री की। इसी प्रकार उमर रऊफ से फ्लैट के ऐवज में विक्रय अनुबंध पत्र निष्पादित कर 5 लाख रुपये लिए। सैयद इकबाल हसन से भी विक्रय अनुबंध किया, सैयद इकबाल हसन को भी 8 लाख 10 हजार रुपये का घाटा पहुंचाया। इसके अलावा रईस अली ने फ्लैट खरीदने के लिए 13 लाख रुपये अनवार बेग को दिए। मसरूर ने उसकी पत्नी के नाम से फ्लैट खरीदने के लिए बेग को 10 लाख रुपये दिए। इसी प्रकार अन्य कई लोगों से भी फ्लैट के नाम पर अनवार ने नकद और चेक के माध्यम से करोड़ों रुपये लिए। कुछ मामलों में उसने शिकायतकर्ताओं को संपत्ति के बदले संपत्ति देने का आश्वासन देकर उनकी संपत्तियों की रजिस्ट्री भी करा ली। पांच शिकायतकर्ताओं के साथ लगभग 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने जांच के बाद आरोपी अनवार बेग के विरुद्ध भादंसं की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (अमानत में खयानत) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26