Breaking News:
राजनीति
जन आंदोलन बना मोदी जी का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
राजनीति
‘हर घर तिरंगा’ अभियान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निज निवास पर फहराया तिरंगा
भोपाल/बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बैतूल स्थित अपने निवास पर तिरंगा ध्वज लगाया। उन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर http//harghartiranga.com पर साझा भी किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के नागरिकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाने का आह्वान किया। इसके बाद भाजपा श्री खण्डेलवाल ने बैतूल जिला कार्यालय में 13 अगस्त को बैतूल में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बैतूल नगर के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आमजन सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, सम्मान और गर्व का अमर प्रतीक है। इसकी शान हमेशा ऊँची रखना हम सभी का पावन कर्तव्य है। राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में आमजन जितने उत्साह, उमंग और जोश से सहभागिता कर रहे हैं, उससे यह सिद्ध हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अभियान अब एक जन आंदोलन बन चुका है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26