Breaking News:
राजधानी
15 अक्टूबर से शुरू होगा बावडिय़ाकलां के दूसरे आरओबी का काम
राजधानी
मंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए जरूरी निर्देश
भोपाल। राजधानी में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के बावडियां कला क्षेत्र में स्वीकृत दूसरे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी-2) का निर्माण कार्य 15 अक्टूबर से शुरू होगा। सरकार से मंजूरी के बाद राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने होशंगाबाद रोड की तरफ चौड़ीकरण करने तथा बायां मोड़ ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही आरओबी का काम 15 अक्टूबर से शुरू करने की बात भी कही। मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि बावडिय़ाकलां चौराहा से आसिमा मॉल तक ब्रिज निर्माण के लिए भू-अर्जन की कार्यवाही जल्द पूरी कर ली जाए, ताकि, ब्रिज निर्माण में कोई बाधा न रहे। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात और जन सुविधा के लिए इसका निर्माण जल्द शुरू करें।
रोटरी बनाकर सभी मोड़ स्पष्ट करें
मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि स्वीकृत नक्शे पर रोटरी बनाकर चारों कोनों के वाये मोड़ स्पष्ट किए जाए। जिससे यातायात व्यवस्थित हो। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्मित श्री बाबूलाल गौर रेलवे ओवर ब्रिज पर सुरक्षा के लिए रोड सेफ्टी फर्नीचर लगाए जाएंगे। नर्मदापुरम की तरफ मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सभी काम लगभग एक करोड़ 50 लाख की लागत से किए जाएंगे। बांवडिय़ाकलां दूसरा आरओबी दो साल में बनना है। बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
आशिमा से अपोलो सेज तक होगा नया आरओबी
फोरलेन आकार का प्रस्तावित बांवडिय़ाकलां का दूसरा आरओबी होशंगाबाद रोड पर आशिमा मॉल के पास से शुरू होकर रेलवे ट्रैक के ऊपर से होते हुए अपोलो सेज हॉस्पिटल के पास निकलेगा। इसकी लम्बाई 733 मीटर होगी। जबकि पहुंचमार्ग की लम्बाई 12 सौ मीटर होगी। इस आरओबी के निर्माण पर अनुमानित 180 करोड़ का खर्च आएगा। जिसमें 90 करोड़ रुपये भू-अर्जन पर खर्च होगा। इस ब्रिज के निर्माण से बावडिय़ांकलां, आकृति ईको सिटी, कोलार रोड समेत 100 से अधिक क्षेत्रों के निवासियों को फायदा होगा ।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26