Breaking News:
राजधानी
35 सिलेण्डर सहित रीफिलिंग का सामान जब्त
राजधानी
खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा अवैध गैस रीफिलिंग सेंटर
भोपाल। भोपाल के बरखेड़ी, जहांगीराबाद क्षेत्र में मंगलवार को छापामार कर खाद्य विभाग की टीम ने एक 3 मंजिला मकान में संचालित अवैध गैस रीफिलिंग सेंटर पकड़ा। टीम ने मौके से 35 सिलेंडर सहित रीफिलिंग में उपयोग होने वाला सामान जब्त किया।
जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार मकान के ग्राउंड फ्लोर पर घरेलू से व्यवसायिक गैस सिलेंडर में गैस भरी जाती थी। इसके बाद अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचे जाते थे। जिस जगह पर सेंटर था, उसमें 20 से 25 लोग रहते हैं। यदि कोई दुर्घटना हो जाती तो आसपास के 8 से 10 मकान प्रभावित हो सकते थे। मकान खालिद पिता लियाकत अली निवासी 13 श्रमदान रोड बरखेड़ी जहांगीराबाद का है, जो घनी बस्ती में है।
टीम ने यह सामान किया जब्त
खाद्य विभाग की टीम ने यहां से 18 घरेलू और 17 व्यवसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा एक गैस अंतरण मशीन, एक गैस अंतरण यंत्र (बंसी), इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और गैस टंकी के कैप और सील भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री सराह गैस एजेंसी के प्रबंधक की सुपुर्दगी में दी गई है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26