Breaking News:
राजनीति
संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रही कांग्रेस: सारंग
राजनीति
मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शनों पर भाजपा का जवाब
भोपाल। कांग्रेस और एनडीए गठबंधन पर देश को भरोसा नहीं है, इसलिए ये देशभर से साफ होते जा रहे हैं। कभी ईव्हीएम, कभी निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाए और अब बिहार चुनाव में निश्चित हार का आभाष होते ही मतदाता सूची को लेकर जनता में भ्रम फैलाकर विश्वभर में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास किया जा जा रहा है। यह बात मप्र के खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही।
सारंग ने कहा कि कांग्रेस या विपक्षी दलों को किसी तरह की आपत्ति है, या कुछ गलत लगता है तो वे शिकायत लेकर आयोग के पास जाते आपत्ति दर्ज कराते, न्यायालय के पास भी जा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि कांग्रेस के पास आरोपों को लेकर कोई तथ्य नहीं हें। इसलिए वे मीडिया के माध्यम से आयोग को बदनाम करने का प्रयास करते हैं। श्री सारंग ने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय पाकिस्तान और चीन की भाषा में बोलकर इसे फर्जी बताया। ऑपरेशन सिंदूर में भी देश के मान-सम्मान को गिराने का काम करते रहे। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, अजय सिंह यादव और पैनलिस्ट श्रीमती गुंजन चौकसे उपस्थित रहीं।
कांग्रेस को नीति,नियत और नेता बदलने की जरूरत
सारंग ने कहा कि नकारात्मक विचारधारा और कार्यपद्यति ही कांग्रेस को नीचे गिराने का काम का काम कर रही है। कांग्रेसी नेतृत्व हताश और निराश है। कांग्रेस पहले नीति, नियत और नेता ठीक करे। कांगे्रस के पास जब तक सक्षम नेतृत्व नहीं है, तब तक जनता का विश्वास नहीं जीत सकती। सारंग ने कहा कि राहुल गांधी देश को बदनाम करने की सुपारी लेकर अर्बन नक्सलाइड की तरह राजनीति कर रहे हैं।
जहां कांग्रेसी सांसद वहीं सबसे ज्यादा गड़बड़ी
सारंग ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन सीटों से कांग्रेसी सांसद चुनकर आए हैं। निर्वाचन सूचियों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी उन्हीं सीटों पर हैं। लेकिन कांग्रेस ने उन मतदाता सूचियों को जानबूझकर उजागर नहीं किया। कर्नाटक सरकार के सहकारिता मंत्री के.एन. राजन्ना ने मतदाता सूची में गड़बड़ी कांग्रेस सरकार द्वारा ही कराए जाने के सच पर उनसे इस्तीफा ले लिया गया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26