Breaking News:
राजधानी
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सजी डाक टिकट प्रदर्शनी
राजधानी
विद्यार्थियों के लिए हुईं प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रदर्शनी
भोपाल। ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर भारतीय डाक विभाग एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को एम्स भोपाल की गांधी गैलरी में डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन डाक विभाग के निदेशक, डाक सेवाएँ (मुख्यालय) पवन कुमार डालमिया तथा एम्स भोपाल के उप निदेशक (प्रशासन) कर्नल डा. अजित कुमार ने किया गया।
07 से 11 अप्रैल तक चलने वाली इस डाक टिकट प्रदर्शनी में लगभग 40 फ्रेम एवं 640 शीट्स प्रदर्शित की गई हैं जो स्वास्थ्य, बीमारी एवं मेडिकल संस्थान से संबन्धित हैं। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य’ पर आधारित फिलाटेलिस्ट रजनीश जोशी, डीन एकेडमिक, एस एच खान, रंजीत झा, एससी जैन, आशीष जैन तथा डीआर मण्डल द्वारा अपने बहुमूल्य डाक टिकटों का प्रदर्शन किया गया है।
प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का भी आयोजन हुए। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के समापन समारोह के समापन अवसर पर 11 अप्रैल को प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26