राजनीति

Image Alt Text

तकनीक में दक्ष बनें पार्टी प्रवक्ता, जनता तक पहुंचाएं विचारधारा

राजनीति

-कांग्रेस की दो दिवसीय एआई कार्यशाला में बोले पटवारी
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया विभाग द्वारा दो दिवसीय एआई कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि आधुनिक राजनीति में डिजिटल माध्यमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है, और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं को चाहिए कि वे तकनीकी साधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए जनता तक पार्टी की विचारधारा और नीतियों को सटीक एवं स्पष्ट रूप से पहुँचाएँ। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने भी प्रवक्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला मेँ प्रैक्टिकल गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रवक्ताओं ने वास्तविक प्रेस कॉन्फ्रेंस का सिमुलेशन, डिजिटल कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करने और तथ्य-जांच अभ्यास जैसे सत्रों में सक्रिय भागीदारी की। इन गतिविधियों का उद्देश्य प्रवक्ताओं की व्यावहारिक क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया देने की दक्षता को बढ़ाना था।