राजधानी

Image Alt Text

शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों ने मनाया भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

राजधानी

भोपाल। विद्या भारती की योजना से संचालित समुत्कर्ष शिक्षण संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय हर्षवर्धन नगर, भोपाल के पूर्व छात्रों ने गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस के पहले भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नम्रता तिवारी ने बताया कि समुत्कर्ष संस्थान के 150 बच्चों को विद्या भारती की पूर्व छात्रा पूजा उदासी ने संबोधित किया। पूजा शासकीय सेवा में सेवारत है और विद्या भारती छत्तीसगढ़ की पूर्व छात्रा हैं। कार्यक्रम में विद्याभारती मध्य भारत प्रांत  संयोजक आशुतोष गुप्ता और सरस्वती शिशु मंदिर हर्षवर्धन ने पूर्व छात्र भारत भूषण गांधी एवं विद्यालय समिति के सह सचिव आनंद औदिच्य पूरे समय उपस्थित रहे। समुत्कर्ष संस्थान के शिक्षक गुलाब चौहान ने आगंतुक पूर्व छात्र अतिथियों का स्वागत किया। मां भारती की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।