Breaking News:
राजधानी
विधानसभा अध्यक्ष ने दी स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं
राजधानी
भोपाल। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है । श्री तोमर ने अपने संदेश में प्रदेश एवं देशवासियों की खुशहाली एवं उन्नति की कामना की है ।श्री तोमर ने अपने संदेश में कहा कि आज का यह पावन दिन हमारे देशवासियों में देश भक्ति की भावना जाग्रत करने तथा एकता के सूत्र में बांधने के साथ ही हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों का पुण्य स्मरण एवं उन्हें नमन करने का भी दिन है । प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए कृषि, उद्योग, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास की गाथा लिख रहा है तथा विश्व मंच पर विकसित भारत के संकल्पों के साथ एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मप्र में भी जन कल्याण की नीतियां बन रही हैं तथा चौतरफा विकास की गंगा बह रही है तथा केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है।
सक्षम अधिकारी करेंगे विधानसभा में ध्वजारोहण
मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय में स्वाधीनता दिवस (15 अगस्त) को प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण होगा। इस अवसर पर विधान सभा के सक्षम अधिकारी सचिवालय प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान सभा भवन को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है ।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26