मध्यप्रदेश

Image Alt Text

ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक को डंपर ने कुचला

मध्यप्रदेश

इंदौर। इंदौर में पुलिस आरक्षक को तेज गति से दौड़ते डंपर ने कुचल दिया। मोटर साइकिल को टक्कर मारने के बाद डंपर आरक्षक को करीब 25 फीट तक घसीटता ले गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला।

दुर्घटना इंदौर के हीरानगर क्षेत्र की स्कीम नंबर 136 में दोपहर करीब 12 बजे हुई। आरक्षक अजय शर्मा ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। पुलिस डंपर जब्त कर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। डीसीपी अरविंद तिवारी के अनुसार आरक्षक अजय की ड्यूटी देवास नाके पर लगी थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद वे अपने साथी चयन सिंह के साथ अलग-अलग मोटर साइकिल पर घर जा रहे थे। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर उन्होंने मोटर साइकिल के ब्रेक लगाए। इसी दौरान डंपर ने टक्कर मार दी।