Breaking News:
राजनीति
भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
राजनीति
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने एक-दूसरे को मिठाई ख्लिाकर बधाई दी साथ ही महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों की एक लंबी लड़ाई और बलिदान से हमें आजादी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान लगातार बढ़ रहा है। यह स्वर्णिम काल है और हम उसके साक्षी हैं, लेकिन हमें भूलना नहीं है उन अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और जिन क्रांतिकारियों को, जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। यह अवसर उन वीर सैनिकों का अभिनंदन करने का है। उन्होंने कहा, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में है। हम प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने हा कि लाखों लोगों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है। आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालो का बलिदान व्यर्थ न जाए इसकी चिंता एक-एक कार्यकर्ता को करना है। आज देश और प्रदेश सशक्त और मजबूत हाथों में है। इस पावन पर्व पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों ने देश की आजादी को अक्षुण बनाए रखने का सकल्प लिया है। ध्वजारोहण समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता माखन सिंह चौहान, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26