राजनीति

Image Alt Text

भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी

राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 'एक बगिया मां के नाम' अभियान में रोपा पौधा

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने रविवार को न्यायिक अकादमी के सामने भदभदा पुल के पास विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा आयोजित 'एक बगिया मां के नाम' अभियान में पौधे रोपे। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण खराब करने की जिम्मेदार हमारी वर्तमान पीढ़ी है, इसलिए इसे बचाना और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी ही जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को विधायक श्री सबनानी और करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर श्री शांडिल्य जी महाराज ने भी संबोधित किया। 

पर्यावरण को ठीक करने की जिम्मेदारी भी हमारी

श्री खंडेलवाल ने कहा कि आज से 40 साल पहले पर्यावरण और वातावरण की स्थिति इतनी खराब नहीं थी, लेकिन हमारी पीढ़ी ने इसे खराब किया। अब इस असंतुलित पर्यावरण को ठीक करना और आने वाली पीढ़ी को जीवित रहने लायक एक स्वच्छ पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी है, जो मानव सभ्यता में हजारों साल पहले हुआ करता था। बीते सालों में पर्यावरण से जो खिलवाड़ हुआ है, उसे ठीक करने की जिम्मेदारी भी हमारी है। अगर हम ऐसा कर सके, तो आने वाली पीढ़ी इसके लिए हमारा सम्मान करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधायक सबनानी, सांसद आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर श्री शांडिल्य जी महाराज, कथावाचक मुकेश महाराज एवं वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने मिलकर 2100 से अधिक पौधों रोपे।