राजनीति

Image Alt Text

हजारों बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी

राजनीति


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ नरेला विधानसभा का  रक्षाबंधन महोत्सव

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की विशेष उपस्थिति में रविवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन महोत्सव आयोजित हुआ। इस दौरान क्षेत्र की हजारों बहनों ने स्थानीय विधायक और प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण व सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग को रखी बांधी और उनके लम्बे जीवन की कामना की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने लव जिहाद और नशे के खिलाफ एकजुटता से खड़े होने का संकल्प लिया। 

नरेला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे रक्षाबंधन महोत्सव का रविवार को चौथा दिन रहा। इस दौरान वार्ड 36, 70 और 79 में आयोजन हुए। वार्ड 79 के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहें। मंच से मंत्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमें समाज में लव जिहाद और नशे के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लडऩी है। बहनें संकल्प लें कि इन बुराइयों को जड़ से खत्म करने में साथ देंगी।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बहनों को शपथ दिलाते हुए कहा कि 'आपका यह संकल्प केवल कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि इसे जीवन में उतारें। गलत लोगों को बेनकाब करें और समाज को सही दिशा दिखाएं। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि यह संकल्प केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाना होगा, ताकि पूरा समाज जागरूक हो सके।