राजधानी

Image Alt Text

वृंदावन ढाबा के सलाद में निकली जिंदा इल्ली

राजधानी

युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, खाद्य विभाग से की शिकायत
भोपाल। भोपाल के होशंगाबाद रोड पर स्थित वृंदावन ढाबा पर सलाद में जिंदा इल्ली मिलने की शिकायत एक युवक ने खाद्य विभाग से की है। शिकायतकर्ता अर्जुन कुशवाह का कहना है कि शनिवार रात वह दोस्तों के साथ वृन्द्रावन ढाबा पर भोजन करने आया था। लेकिन परोसे गए सलाद में उन्हें एक रेंगती हुई इल्ली नजर आई। उन्होंने खीरा और टमाटर पर रेंगती हुई इल्ली का वीडियो बना लिया तथा खाद्य विभाग से इसकी शिकायत की है। अर्जुन ने बताया कि सलाद के पीस को टिशु पेपर पर रखकर वे ढाबे से बाहर लाए और वहां भी उसका वीडियो बनाया। अर्जुन ने बताया कि सलाद में इल्ली मिलने की शिकायत उसने ढाबा प्रबंधन से भी की, लेकिन प्रबंधन से उसे गौर जिम्मेदाराना जवाब मिला। प्रबंधन ने उससे कहा कि आपको जो करना है, कर लो। इससे नाराज होकर उसने तुरंत सोशल मीडिया के माध्यम से खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
उधर वृंदावन ढाबा के प्रबंधक मोहन बारकर ने कहा, हमारे यहां शनिवार रात कुछ लोग आए थे और उन्होंने शिकायत की। जब हमने उनका सलाद चेक किया, तो ऐसा कुछ नहीं मिला और वे हमें कुछ भी कीड़ा जैसा नहीं दिखा सके। इसके बाद वे लोग वहां से चले गए। हालांकि हमने हर संभव तरीके से उनका सहयोग करने की कोशिश की, लेकिन वे चले गए।