Breaking News:
राजधानी
छात्रों को व्यावहारिक कौशल में दक्ष बनाएं : पालीवाल
राजधानी
- व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम
भोपाल। पंडित सुंदरलाल शर्मा केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में ‘पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में कौशल शिक्षा’ विषय पर माध्यमिक शिक्षकों की पांच दिनी क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल ने किया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्रों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करें, बल्कि उन्हें व्यावहारिक कौशल में दक्ष बनाएं।
उन्होंने गुजरात, हिमाचल, गोवा एवं मेघालय से आए शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र भारत एवं विश्व स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। इसमें प्रशिक्षित जनशक्ति की बड़ी मांग रहती है। ये कार्यक्रम इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा से जोडऩा समय की आवश्यकता है।
उद्घाटन समारोह में संस्थान के सह-प्राध्यापक प्रवीण महामुनी, कार्यक्रम समन्वयक सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रकाशचन्द्र राउत, सहायक प्राध्यापक डॉ. संगमेश हुगार सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। 5 दिन के प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा पर्यटन प्रबंधन, होटल प्रबंधन, ग्राहक सेवा, संचार कौशल तथा आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य प्रमुख पहलुओं पर विस्तृत सत्रों का आयोजन होगा।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26