Breaking News:
राजनीति
प्रधानमंत्री को 11 दिन में दूसरी बार दिया मप्र आने का निमंत्रण
राजनीति
-25 को धार में करेंगे पीएम मित्र पाक का शुभारंभ
-सीएम ने किसान सम्मेलन और भोपाल मेट्रो का शुभारंभ करने का भी किया आग्रह
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 11 दिन के भीतर दूसरी बार मप्र आने का निमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोमवार को भी दिल्ली प्रवास के दौरान पार्लियामेंट हाउस नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस बार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में हाल ही में होने वाले किसान सम्मेलन और भोपाल मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया। इससे पहले 7 अगस्त को दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने धार के पीएम मित्र पार्क का शुभारंभ करने का निमंत्रण दिया था। पीएम मित्र पार्क का कार्यक्रम इसी महीने 25 अगस्त को प्रस्तावित है। इस दिन प्रधानमंत्री का ग्वालियर और धार आने का कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण का वातावरण चल रहा है। इस दिशा में स्वदेशी का अभियान भी पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत बनाने की कड़ी में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है कि स्वदेशी अभियान के तहत गुणवत्तायुक्त उत्पाद बनाए जाए। इसके लिए हम सबको अधिक काम करने की जरूरत है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26