Breaking News:
राजधानी
प्रदेश में सिंहस्थ से पहले होंगी पुलिस की 22500 भर्तियां
राजधानी
-कर्मचारी चयन मंडल से छिनेगा भर्ती का काम
-अगले साल से पीएचक्यू खुद बोर्ड बनाकर करेगा भर्ती प्रक्रिया
भोपाल। प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 से पहले 22 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। अगले तीन साल तक हर साल 7500 पदों पर भर्ती होगी। अगले साल से चयन मंडल से पुलिस भर्ती का काम छिनेगा और पुलिस बोर्ड खुद भर्ती करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. ने कहा कि चालू साल में पुलिस की भर्ती मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कर्मचारी चयन मंडल करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत आगामी 3 वर्षों में पुलिस विभाग में 22500 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभी तक पुलिस विभाग में भर्तियां कर्मचारी चयन मंडल द्वारा होती हैं। पुलिस को जल्द से जल्द मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अब ‘मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड’ पुलिस की भर्तियां करेगा। इससे पुलिस भर्ती में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन आएगा।
भर्ती को लेकर उच्च स्तर बैठक जल्द
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गृह विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शीघ्र ही गृह एवं वित्त विभाग की संयुक्त बैठक कर सभी लंबित मामलों का समुचित समाधान कर लिया जाएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26