Breaking News:
मध्यप्रदेश
आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ का चुनाव 21-22 अगस्त को
मध्यप्रदेश
इंदौर के होटल में होगा मतदान, 400 अधिकारी करेंगे मतदान
भोपाल। आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के 48वें बीजीएम के लिए चुनाव 21 और 22 अगस्त को इंदौर में होंगे। इस चुनाव में आयकर विभाग के 400 से अधिक अधिकारी शामिल होकर अपने पसंद के प्रतिनिधि के लिए मतदान कर सकेंगे।
आयकर राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ में तीनों यूनिटों के चुनाव होने हैं, इसमें पहली सेंट्रल यूनिट जो दोनों ही राज्यों के लिए काम करती है। दूसरी क्षेत्रीय यूनिट, जिसमें मप्र-छग के तीन क्षेत्र भोपाल, इंदौर और रायपुर शामिल हैं। तथा तीसरी प्रभार (चार्ज) यूनिट में अकाउंट अधिकारी (एओ) और प्रायवेट सेक्रेटरी (पीएस) स्तर के अधिकारी शामिल होते हैं। तीनों ही यूनिट के लिए चुनाव 21 और 22 अगस्त को होंगे और मतदान 22 अगस्त को होने के बाद परिणाम भी इसी दिन आएगा।
दो पैनल के बीच है मुकाबला
आयकर अधिकारी संघ के चुनाव दो पैनलों के माध्यम से हो रहा है। पहला ‘अपना पैनल’ और दूसरा सेवा संकल्प पैनल चुनाव मैदान में है। सेंट्रल यूनिट में अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव होता है। साथ ही दो उपाध्यक्ष, अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और 5 सहायक सचिव चुने जाते हैं। क्षेत्रीय यूनिट में क्षेत्रीय सचिव का पद महत्वपूर्ण होता है।
यह हैं दोनों पैनलों से अलग-अलग पदों के प्रत्याशी
सेवा संकल्प पैनल- अध्यक्ष-एस खालिद इकबाल, महासचिव -कैलाश चंद्र मीना, उपाध्यक्ष -विनय कुमार राय, उपाध्यक्ष- विनोद कुमार मरार, अतिरिक्त सचिव-शशांक पोरवाल, वित्त सचिव-प्रतीक शिंदे, संयुक्त सचिव-अनिल कुमार तिवारी, सहायक सचिव-देवराज पिस्दा, सहायक सचिव-कुमार सौरभ, सहायक सचिव एओ-राम सिंह परमार, सहायक सचिव पीएस-सुरेंद्र कुमार बानिया,
क्षेत्रीय कार्यकारिणी भोपाल: अध्यक्ष गोविन्द खंडेलवाल, सचिव-नीरज कुमार अग्रवाल
क्षेत्रीय कार्यकारिणी इंदौर : अध्यक्ष- नवीन कुमार श्रीवास्तव, सचिव- पूजा जैन
क्षेत्रीय कार्यकारिणी रायपुर: अध्यक्ष- राजू कुमार मौर्य, सचिव- जितेन कुमार साहू
प्रभार कार्यकारिणी जबलपुर: अध्यक्ष-दीपा सिक्का, सचिव -स्टेनी जेवियर
प्रभार कार्यकारिणी बिलासपुर: अध्यक्ष -रजनीकांत कुम्हार, सचिव -रामचंद्र प्रसाद
प्रभार कार्यकारिणी ग्वालियर: सचिव-दिवाकर तिवारी
अपना पैनल: अध्यक्ष- संजय कुमार रामटेके, महासचिव -डॉ. दीपक कुमार, उपाध्यक्ष -उषा शैलेष, उपाध्यक्ष- विजय गुप्ता, अतिरिक्त सचिव-अमरीश कुमार, वित्त सचिव-कालिका प्रसाद, संयुक्त सचिव-रूप नारायण पटेल, सहायक सचिव-संत कुमार रामटेके, सहायक सचिव-मधुसूदन नारायणन, सहायक सचिव- प्रज्ञेश श्रीवास्तव, सहायक सचिव एओ-सालिम सफदर, सहायक सचिव पीएस-ऋषभ सोनकर,
क्षेत्रीय कार्यकारिणी भोपाल: अध्यक्ष-विक्रम रावत, सचिव-राघवेंद्र पटेल
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26