राजधानी

Image Alt Text

लघु उद्योग भारती का दो दिवसीय उद्योग महाकुंभ 23 से

राजधानी

संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल जी और मुख्यमंत्री करेंगे नवीन भवन का लोकार्पण 

भोपाल। लघु उधोग भारती मप्र द्वारा आगामी 23 -24 अगस्त को भोपाल के गोविंदपुरा स्थित एम.एस.एम.ई. कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘स्टार्टअप एवं उद्यमी महाकुंभ 2025’ आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में मे बने लघु उधोग भारती मप्र के नवीन प्रदेश कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया जावेगा।

आयोजन के विषय मे जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी ने बताया कि  23-24 अगस्त को भोपाल में ‘स्टार्टअप एवं उद्यमी महाकुंभ 2025’ आयोजित किया जा रहा हैं, जिसमें गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बने लघु उधोग भारती के नवीन भवन का लोकार्पण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल जी एवं मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे।  समारोह की अध्यक्षता सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री चेतन काश्यप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर शामिल होंगी। 

श्री सोनी ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश भर से उद्यमी शामिल होंगे, जिसमे प्रदेश में नवीन लघु उद्योग स्थापित करने, महिला उद्यमियों के कार्यों को बढ़ाने एवं प्रदेश भर में लघु उद्योग से जुड़े उद्यमियों के कार्य को कैसे आगे बढ़ाया जाए, लघु उधोग से जुड़े हुए उद्यमियों  को व्यापार में आने कठिनाइयों पर भी विमर्श होगा।