Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा • रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

राजधानी में दो दिन गरज-चमक के साथ होगी मध्यम वर्षा

मध्यप्रदेश

-मौसम विभाग ने 23 जिलों के लिये जारी की चेतावनी
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून ने फिर से अपनी रफ्तार तेज कर दी है जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के दौरान भोपाल में भी गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा के संकेत दिये हैं। जबकि 23 जिलों के लिये जारी चेतावनी में अतिभारी बारिश की संभावना जताई है।
          मौसम विभाग के अनुसार, मानसून टर्फ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी होने से मध्यप्रदेश में अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 से अधिक जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर चला है। इस दौरान भोपाल में 25.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। एक जून से अब तक यहां 759.4 मिमी बरसात हो चुकी है। चूंकि मानसून ट्रफ बैतूल और मंडला के ऊपर से होकर गुजर रही और अलग अलग वेदर सिस्टम भी एक्टिव हो गए हैं। जिसके असर से अगले दो दिनों में प्रदेश के हल्की मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं।
ऐलो अलर्ट में भोपाल
इसी तरह भारी बारिश की संभावना के चलते रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बुधवार जारी बुलेटिन में बताया कि गुरूवार सुबह 8.30 बजे तक बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में भारी बारिश की संभावना है। रायसेन, सिहोर और नर्मदापुरम जैसे जिले भी इसमें शामिल है।
छाये रहे बादल हुई बूंदाबांदी
राजधानी में दिन भर बादल छाये रहे। इस बीच कई स्थानों में सुबह-शाम बूंदाबांदी हुई। इसके पहले मंगलवार और सोमवार शाम राजधानी के अनेक स्थानों में झमाझम बारिश हो चुकी है। इसके कारण तापमान में भी कमी आई है। बुधवार यहां का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 23.6 रहा है। जबकि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान ग्वालियर में 35 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया है।