Breaking News:
राजधानी
मछली परिवार की कोठी पर चला बुलडोजर
राजधानी
कैसे जमीदोज हुई मछली की कोठी, देखें वीडियो ---
https://youtu.be/GuIqxqzRCxs?si=2bCmGVHP6ckytYLw
---------------------------2-------------------------------
https://youtu.be/GuIqxqzRCxs?si=HYheVaqlgj8MdXAm
भोपाल में 15 हजार वर्ग फीट सरकारी जमीन पर बनी थी 25 करोड़ कीमत की तीन मंजिला कोठी
भोपाल। भोपाल में ड्रग तस्करी और रेप केस के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार की तीन मंजिला कोठी तोड़ने की कार्रवाई जारी है। नगर निगम और पुलिस का दस्ता ६ जेसीबी और पोकलेन मशीनों से १५ हजार स्क्वायर फीट सरकारी जमीन पर बनाई गई इस अवैध इमारत को ढहाने में लगे हैं। कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब ११ बजे शुरू की गई थी। इससे पहले कोठी में रखा सामान बाहर निकाला गया।एसडीएम विनोद सोनकिया समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथाईखेड़ा स्थित कोठी का निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है, इसलिए पूरी इमारत को तोड़ा जा रहा है।
35 साल पहले बनी थी आलीशान कोठी
मछली परिवार की यह कोठी 1990 में बनाई थी। इसका निर्माण 15 हजार वर्गफीट जमीन पर हुआ था। इस तीन मंजिला इमारत में 30 से अधिक कमरे थे। कोठी की वर्तमान कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए कीमत आंकी जा रही थी। कोठी में गैरेज, पार्क, झूला घर भी बना रखा था। कोठी का निर्माण शासकीय भूमि पर किया गया था।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26