Breaking News:
राजनीति
अमर्यादित भाषा कांग्रेस अध्यक्ष की हताशा का प्रतीक
राजनीति
विधायक पर पटवारी की अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा बैतूल जिले के मुलताई से भाजपा के तीसरी बार के विधायक चंद्रशेखर देशमुख को लेकर अमर्यादित शब्द कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के साथ मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग को दिए जा रहे सम्मान से कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बौखला गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा के वरिष्ठ विधायक के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कांग्रेस की हताशा का प्रतीक है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को पत्रकारवार्ता में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को कोसतेहुए उन्हें मक्कार और निकम्मा तक कहा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा कि जीतू पटवारी ने एक जनप्रतिनिधि नहीं मध्यप्रदेश के समूचे पिछड़े वर्ग का अपमान किया है। राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, किंतु अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक परंपराओं की अवहेलना और राजनीतिक मर्यादाओं का हनन है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का अमर्यादित शब्द कांग्रेस पार्टी के गिरते राजनीतिक स्तर को दिखाता है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पटवारी द्वारा जिस तरह से पिछड़ा वर्ग का अपमान किया जा रहा है, मध्यप्रदेश की जनता इसका सबक कांग्रेस को जरूर सिखाएगी।
अपमानजनक शब्दों का सहारा ले रही पराजित कांग्रेस
श्री खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से पिछड़ा वर्ग को अपमानित करने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी अपनी लगातार हार और जनसमर्थन खोने की हताशा में अब व्यक्तिगत कटाक्ष और अपमानजनक शब्दों का सहारा लेने लगी है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस शासनकाल के दौरान हमेशा पिछड़ा वर्ग की आवाज दबाई जाती रही है। कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा वर्ग को हमेशा हाशिये पर रखा है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में चार-चार मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जिस प्रकार से पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है, सम्मान दिया जा रहा है, उससे कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बौखलाए हुए हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26