Breaking News:
राजधानी
भोपाल में होगा सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य
राजधानी
- राजधानी सहित जिला स्तर पर भी मनेगा मप्र का स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक
- सम्मान समारोह के साथ सुगम संगीत और ड्रोन शो भी होगा
भोपाल। आगामी एक नवम्बर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस इस बार भव्यता के साथ मनेगा। राजधानी भोपाल में विक्रमांदित्य महानाट्य के मंचन के साथ ही सम्मान समारोह, सुगम संगीत और ड्रोन शो जैसे आयोजन होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मंत्रालय में मप्र के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम और प्रस्तुतियां होंगी। भोपाल के लाल परेड मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन होगा। जनकल्याण, सुशासन और शौर्य के पर्याय सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और योगदान से नागरिकों को महानाट्य के माध्यम से परिचित करवाने के लिए दक्ष कलाकार राजधानी आएंगे। इसी वर्ष नई दिल्ली में भी सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन सफलतापूर्वक हुआ है, जिसे व्यापक प्रशंसा मिली। इसके साथ ही स्थापना दिवस पर प्रख्यात कलाकारों द्वारा सुगम संगीत कार्यक्रम एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से ड्रोन-शो का आयोजन होगा। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजधानी के साथ जिलों में भी मनेगा स्थापना दिवस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल सहित जिलों में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी की जाए। स्व-सहायता समूह की बहनों को भी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाए। नागरिकों की भी व्यापक भागीदारी हो। बैठक में बताया गया कि जिला स्तर पर जिला उत्पादों का प्रदर्शन और उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सभी शासकीय भवनों में एक नवंबर को प्रकाश सज्जा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी दिए निर्देश
- स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेवा क्षेत्र में गतिविधियों का आयोजन किया जाए।
- शिक्षा विभाग के सहयोग से सामान्य ज्ञान और अन्य स्पर्धाएं आयोजित की जाएं।
- जन-जन तक पहुंचे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियां
- आयोजन स्थलों पर लगें योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी
- आम नागरिकों तक पहुंचे प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र, नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, सुशासन सहित अन्य नवाचारों की जानकारी।
- जिला पर्यटन परिषद को भी आयोजनों से जोड़ा जाए।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26