Breaking News:
राजधानी
राष्ट्रीय एआई इकोसिस्टम में भोपाल को मिले प्राथमिकता
राजधानी
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को भोपाल सांसद आलोक शर्मा सौपेंगे स्मरण पत्र
भोपाल। भोपाल सांसद आलोक शर्मा दिल्ली में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को औपचारिक संसदीय स्मरण-पत्र सौंपेंगे। इस पत्र में यह प्रस्ताव रखा जाएगा कि भोपाल को राष्ट्रीय एआई इकोसिस्टम में प्राथमिकता मिले। सांसद श्री शर्मा द्वारा यह पहल उस घोषणा के बाद की गई है, जिसमें ओपन आई ने भारत में इकाई स्थापित करने और दिल्ली में पहला कार्यालय खोलने की बात कही है।
सांसद श्री शर्मा ने स्मरण:पत्र में उल्लेख किया है कि भोपाल के पास भेल का विशाल विकसित लैंड बैंक, उच्च क्षमता वाला पावर ग्रिड नेटवर्क, और आईआईएसईआर, मैनिट, एम्स जैसे संस्थानों से उपलब्ध टैलेंट पूल है, जो इसे राष्ट्रीय एआई डेटा सेंटर और हाई परफ़ॉर्मेंस कम्प्यूट जोन के लिए आदर्श बनाता है।
पत्र में राजधानी क्षेत्र की इन विशिष्ठताओं का उल्लेख
- तीस हजार वर्ष पुराना हैबिटेशन और प्रमाणिक शैलचित्र
- एक हजार वर्ष पुरानी राजा भोज की जीवित नगरीय योजना
- पांच सौ किलोमीटर दायरे का सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड अर्बन रीजन
- तीन यूनेस्को धरोहर: भीमबैटका, साँची स्तूप, भोजेश्वर मंदिर
- दो रेयर रिज़र्व: वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और रातापानी टाइगर रिजर्व
- दुर्लभ भोज वेटलैंड तथा ऊर्जित कर्क रेखा
- फ्यूचर रेडी कैपिटल रीजन
केन्द्रीय मंत्री के नाम रिप्लाई ट्वीट
‘कमाल का भोपाल’ अभियान की ओर से सैम ऑल्टमैन, ग्रेग ब्रॉकमैन, प्रज्ञा मिश्रा और मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित करते हुए एक्स प्लेटफॉर्म (ट्विटर) पर रिप्लाई पोस्ट किए गए, जिनमें भोपाल को एआई लाइटहाउस सिटी और क्लीन कम्प्यूट कैपिटल के रूप में प्रस्तुत किया गया। इन सभी पोस्टों को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, केन्द्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री को टैग किया गया है। मुख्य सचिव ने इस नागरिक पहल की सराहना की है। ‘कमाल का भोपाल’ अभियान के फाउंडर और क्रेडाई भोपाल अध्यक्ष मनोज मीक ने ‘कमाल का भोपाल’ रिपोर्ट में प्रस्तुत एआई लाइटहाउस और क्लीन कम्प्यूट कैपिटल की परिकल्पना अब नीति की भाषा बन चुकी है। भोपाल का यह प्रस्ताव तकनीकी निवेश के साथ न्याय और पुन:स्थापना का भी प्रयास है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26