Breaking News:
राजनीति
भाजपा में शामिल हुए रायसेन के कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता
राजनीति
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले-मिलकर भाजपा और देश को करेंगे मजबूूत
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री आदित्य स्थापक, सेक्टर अध्यक्ष, राजेश पचौरी सहित कुल 280 से अधिक पदाधिकारी-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने नवागत कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी के परिवार को बढ़ाने के साथ-साथ देश को बढ़ाने का कार्य करेंगे। हमारी पार्टी में जितना मान-सम्मान पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिलता है उतना ही सम्मान आपको मिलेगा। भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा-बड़ा नहीं होता सबको सम्मान मिलता है।
कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की परख नहीं: उपाध्याय
बरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे राजेश उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि कांग्रेस में पार्टी के कार्यकर्ताओं की पूछ-परख नहीं होती, इसलिए भारतीय जनता पार्टी में आने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ रहा है और मैं भी भाजपा से जुडक़र देश के उत्थान के साथ-साथ पार्टी को आगे बढ़ाने में सहयोग करूंगा।
इन्होंने भी ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
माखन धाकड़, अशोक घनघोरिया, सुरेश धामले (रिटायर्ड डीएसपी), रामकिशोर राजोरिया, नवनीत भार्गव(वकील), नारायण पस्तारिया, रामेश्वर गिरदोनिया, सुनील शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, केशव यादव, रिटायर्ड एएसपी, कविद्र रघुवंशी, शैलेन्द्र रघुवंशी, अनिल सिंह, पप्पू विश्वकर्मा, अशोक कुमार तिवारी, संतोष गढवाल, राजेश पटेल, पंकज शर्मा, श्याम सिंह राजपूत, आदित्य स्थापक एवं देवेन्द्र राजपूत।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26