राजनीति
विपक्ष में रहकर बौखला गए कांग्रेस के नेता: सबनानी
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, विधायक भगवानदास सबनानी ने कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक द्वारा प्रशासनिक अधिकारी के प्रति अभद्र शब्दों के प्रयोग को निंदनीय बताते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लंबे समय तक विपक्ष में रहने के कारण बौखला गए हैं। इसीलिए वो कभी महिलाओं, कभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता नौटंकी और हास्यास्पद हरकतों के सहारे सुर्खियां बटोरना चाहते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस को मानसिक दिवालियापन का करारा जवाब देगी।
कांग्रेस पार्टी और उसके नेता मानसिक तौर पर कंगाल हो चुके हैं। उनके पास अपनी बात कहने के लिए शब्द ही नहीं बचे हैं, इसलिए वो अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य किए है। प्रदेश में लाडली बहना योजना के माध्यम से बहनों की आर्थिक मजबूती और सामाजिक सम्मान को सुनिश्चित किया है, जबकि कांग्रेस नेता आए दिन बहनों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26