Breaking News:
• मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं न प्रतिक्रिया दूंगी और न ही कोई जानकारी
• रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की गुप्त रसोई में आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए अवैध रूप से पकता है गुणवत्ताहीन भोजन
• 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
राजनीति
हाथों में बोरे थामकर कांग्रेस कार्यालय के द्वार पर की नारेबाजी
राजनीति
कांग्रेस नेता के बयान के बिरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन
भोपाल। राजगढ़ के कांग्रेस नेता, जिला पंचायत सदस्य यशवंत गुर्जर द्वारा लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। हाथों में बोरे और तख्तियां थामकर पहुंची महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर कहा कि कांग्रेस हमेशा गंदी राजनीति करती आई है, हम देखेंगे कि कैसे कांग्रेस नेता लाडली बहनों को बोरे में भरेंगेे।
उल्लेानीय है कि राजगढ़ जिले के कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर ने पिछले दिनों लाडली बहनों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अबकी बार एक साथ जीतेंगे। लाड़ली बहनों को बोरियों में भर देंगे। हालांकि इस बयान पर विवाद बढ़ा तो वे अपने ही बयान से पलट गए और कहा कि ये मेरे शब्द नहीं थे, बल्कि वहां मौजूद एक बुजुर्ग के शब्द थे, जिन्हें मैंने मंच से दोहराया था।
लाडली बहनें भी रहीं प्रदर्शन में शामिल
कांग्रेस नेता के बयान के विरोध में प्रदर्शन के लिए पहुंची भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ लाड़ली बहनें भी शामिल हाथ में बोरे थमकर शामिल हुईं। महिला मोर्चा और लाडली बहनों ने हाथ में बोरे लेकर रेड क्रॉस अस्पताल से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने वाले रास्ते पर विरोध कर मार्च निकाला। प्रदर्शन कर रही महिलाएं जैसे ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ीं, पुलिस ने बीच सडक़ पर बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26