Breaking News:
राजधानी
लघु उद्योग के विकास से मिलेगा हरेक को रोजगार : कंषाना
राजधानी
- कृषि मंत्री ने किया स्टार्ट अप उद्यमी महाकुंभ 2025 का शुभारंभ
- आज होगा लघु उद्योग भारती के नए भवन का लोकार्पण
भोपाल। मध्य प्रदेश में लघु उद्योग के विकास से ग्रामोद्योग और कृषि उद्योग को बढावा मिलेगा। इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में छोटे उद्योग मजबूत होंगे। इससे प्रदेश में हर हाथ को काम मिलेगा।
ये विचार प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदंल सिंह कंषाना ने शनिवार को लघु उद्योग भारती के स्टार्टअप उद्यमी महाकुंभ के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा। कंसाना घोषणा करते हुए कहा कि कृषि मंडी एक्ट से जुड़े हुए उद्यमियों को आने वाली समस्याओं के लिए जल्द ही एक उच्चस्तरीय समिति बनाएंगे।
इससे पहले उद्घाटन सत्र में स्वावलंबन भारत अभियान सह संयोजक जितेन्द्र गुप्ता, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम दास ओझा, उपाध्यक्ष तारा चंद्र गोयल, आरएसएस के मध्य भारत प्रांत के प्रचारक विमल गुप्ता सहित प्रदेश भर से आए लघु उद्योग भारती के सदस्य एवं उद्यमी शामिल हुए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश में बन रहे स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए।
समाज की विरासत रही उद्यमिता : प्रकाश चंद्र
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि लघु उद्योग देश की रीढ़ है। इनके विकास के लिए कार्य करने वाली संस्था लघु उद्योग भारती देश का एकमात्र संगठन है। सामूहिकता के आधार पर पूर्वजों ने इस देश को आगे बढ़ाया था। लघु उद्योग भारती, उद्योग की छोटी-छोटी इकाई को विकसित कर देश के विकास के लिए कार्य कर रहा हैं।
उद्योगों की समस्याओं के लिए बना सेतु : मिश्रा
लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि लघु उद्योग भारती, प्रदेश में लघु उद्यमियों और सरकारी पक्ष आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए सेतु का कार्य कर रहा है, वही महामंत्री अरुण सोनी ने कहा कि लघु उद्योग भारती के प्रदेश के 55 जिलों में 105 इकाइयां हैं, जो कि लघु उद्यमियों के हित में कार्य कर रहीं है।
नवीन प्रदेश कार्यालय भवन का आज लोकार्पण
लघु उधोग भारती मप्र के गोविंदपुरा स्थित एमएसएमई कन्वेंशन आयोजित स्टार्टअप एवं उद्यमी महाकुंभ में रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होकर लघु उद्यमियों से सवांद करेंगे। मीडिया प्रभारी प्रवीण चित्रांश संस्था के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसस के सह सरकार्यवाह कृष्णगोपाल रहेंगे। इस दौरान गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बने लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के नवीन प्रदेश कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया जावेगा।
प्रदर्शनी में स्वनिर्मित उत्पादों ने किया आकर्षित
कार्यक्रम स्थल पर लघु उद्योग भारती संस्थान, लोकल से वोकल नीति के अंतर्गत लघु इकाईयों द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में लघु उद्योग की स्वंयसिद्धा योजना के तहत महिलाओं ने इको फ्रेंडली ईंट और पेवर ब्लॉक, हस्तकला से तैयार कपड़े साड़ी- सलवार सूट, गरम मसाला, लड्डू बास्केट आदि उत्पाद समेत उद्योगों में अग्नि सुरक्षा के लिए तैयार फायर उपकरण, पीएम सूर्य ऊर्जा की जानकारी देने के स्टॉल लगाए गए हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26