राजनीति

Image Alt Text

गडकरी बोले, कमलनाथ ने भेजा था जबलपुर फ्लाईओवर का प्रस्ताव

राजनीति

-कांग्रेस ने भी लिया श्रेय
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को जबलपुर में निर्माणाधीन 17 किमी लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण कर दिया है। लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी फ्लाईओवर निर्माण का श्रेय देते हुए कहा कि उन्होंने ही सीआरएम भेजा था। गडकरी के बयान को कमलनाथ समर्थकों द्वारा फ्लाईओवर निर्माण का श्रेय देते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने जबलपुर मेें 1200 करोड़ की लागत से बने फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को फोन कर सीआएम भेजने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने सीआरएम भेजा। गडकरी के बयान पर प्रदेश कांग्रेस का दावा है कि जबलपुर में 1200 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर का श्रेय कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को है।