राजनीति

Image Alt Text

जब फुटपाथ पर भुट्टा खरीदने पहुंच गए मुख्यमंत्री

राजनीति

देखे वीडियो - https://youtube.com/shorts/JqDzG8rEK7w?si=pJwyBvaa98hlYGt1

भोपाल। सड़क कनारे फुटपाथ पर खड़े ठेले से अचानक एक महिला की आवाज आई साहब भुट्टे ले जाओ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सुना तो अपना वीवीआईपी काफिला सड़क किनारे रुकवाया और भुट्टा बेच रही महिला और उसके बेटे से बात की। हालचाल पूछा। धंधे के बारे में चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री को सड़क पर खड़ा देख कर लोगों भीड़ जुट गई। एक मुस्लिम महिला ने भी मुख्यमंत्री के साथ  सल्फी ली। मुख्यमंत्री ने उस महिला की छोटी बच्ची को गोद में लेकर दुलारा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यदव की इस सरलता सहजता को देखकर लोगों ने खूब तारीफ की।