राजधानी

Image Alt Text

आबकारी टीम ने पकड़ी कच्ची शराब, महुआ, लहान भी किया नष्ट

राजधानी

भोपाल । भोपाल जिले की आबकारी विभाग की  टीम ने दिनांक 25.08.2025 को कजली खेड़ा,गोल जोड़ रोड पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मदिरा संग्रहण   का   प्रकरण दर्ज़ कियाl 

सोमवार को मदिरा के अवैध संग्रहण एवं विक्रय की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही अंतर्गत 3 ज्ञात और एक अज्ञात प्रकरण कायम किए गए। 

यह आरोपी पकड़े

गीता बाई wo मांगीलाल 50 वर्ष कजलीखेड़ा , शांतिबाई wo गोरेलाल 65 वर्ष निवासी कजलीखेड़ा।, कर्ण सिंह तोमर पुत्र मांगीलाल तोमर 60 वर्ष , एक अज्ञात प्रकरण में कुल 475 किलोग्राम महुआ लाहन और 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की l

        आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915की धारा 34(1)क व 34(f)के अंतर्गत प्रकरण क़ायम किये।अवैध  जब्त शराब क़ीमत लगभग 28000/है l