राजनीति

Image Alt Text

कलेक्टर ने दिखाई उंगली तो विधायक ने दिखाया ठूंसा

राजनीति

देखें वीडियो - 
https://youtube.com/shorts/di3D6yDVOZQ?si=9FVee8nJpVMfIrXi

कलेक्टर बोले रेत चोरी नहीं होने दूंगा, विधायक ने कहा तू सबसे बड़ा चोर 

भिण्ड। किसानों को खाद की कमी और वितरण में गड़बड़ी को लेकर भिण्ड विधायक नरेन्द्र कुशवाह ने बुधवार को भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच कलेक्टर बाहर भी नहीं  निकल पा रहे थे। लम्बे समय तक धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्टर श्रीवास्तव दरवाजे पर पहुंचे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। कलेक्टर ने विधायक को उंगली दिखाकर धमकाने का प्रयास किया। कलेक्टर ने कहा कि रेत चोरी नहीं चलने दूंगा। जवाब में विधायक कुशवाह ने ठंूसा दिखाते हुए बोला कि तू सबसे बड़ा चोर है। तू प्रायवेट लोगों से अवैध वसूली करा रहा है। विधायक के कहने पर समर्थकों ने ‘कलेक्टर भिण्ड चोर है’ नारे लगाए। बहस के बाद फिर से विधायक कलेक्टर बंगले के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल और मुख्यमंत्री के ओएसडी के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया।