Breaking News:
राजनीति
भाराछासं ने मनाया स्थापना दिवस
राजनीति
कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन में पुराने मुद्दों पर ही हुई चर्चा ---
जिलों में मजबूत होगा संगठन, जिलाध्यक्षों को मिलेगी ताकत
भोपाल, विशेष संवाददाता। अहमदाबाद (गुजरात) के साबरमती आश्रम में आयोजित हुए कांग्रेस के 84वें राष्ट्रीय अधिवेशन में कई प्रस्ताव पास हुए। संगठन को जिला स्तर पर केन्द्रित करने और जिला अध्यक्षों को और अधिक ताकतवर बनाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। मध्यप्रदेश सहित देशभर में कांग्रेस अब इस प्रस्ताव को संपूर्ण नियमावली के साथ पार्टी के सभी प्रतिनिधियों के सामने रखेगी।
फिर जातिगत जनगणना पर अटके राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी एक बार फिर जातिगत जनगणना पर जोर देते नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत जनगणना के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की सरकारी और गैर सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मैदानी लड़ाई लड़ेगा।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची में गड़बडिय़ों का आरोप लगाते हुए इससे सीख लेने और उस पर सख्ती के साथ काम करने की सलाह दी।
बॉक्स
राहुल को ईसाई संपत्तियों की चिंता
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी संपत्तियों, वक्फ की संपत्ति के बाद अब मोदी सरकार का निशाना ईसाई संस्थाओं की संपत्तियों को हथियाने पर है। इसके बाद एक-एक करके सभी संस्थाओं की संपत्तियों को कब्जें में करने की सरकार की योजना है।
मप्र से ये प्रमुख नेता हुए शामिल
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, अजय सिंह राहुल, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, रामेश्वर नीखरा, मुकेश नायक, कमलेश्वर पटेल, सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, तरूण भानोत, प्रियव्रत सिंह, जयवर्धन सिंह, सुश्री हिना कांवरे सहित 93 प्रतिनिधि मप्र से अधिवेशन में उपस्थित रहे।
राहुल गांधी के नेतृत्व में हों एकजुट: पटवारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए हम सभी एकजुट होकर आगे आएं, ताकि देश और हमारे मप्र के भविष्य को सुनहरा और सदृढ़ बनाने में हमें शक्ति और संबल मिल सके।
भोपाल। कांगे्रस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने बुधवार को पूरे प्रदेशभर में जिला स्तर पर संगठन का स्थापना दिवस मनाया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया, जिसमें सबसे पहले झण्डावंदन एवं स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाराछासं प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने स्थापना दिवस सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवं संगठन के गठन और उसके उद्देष्यों पर प्रकाश डाला। चौकसे ने संगठन के पदाधिकारियों से समर्पण भाव से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करने और कॉलेजों में अध्ययनरत नवीन छात्रों को जोडऩे एवं उन्हें अध्ययन संबंधी आ रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करते रहने की बात कही।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26