राजधानी

Image Alt Text

अध्यक्ष बनने प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

राजधानी

श्री हिन्दू उत्सव समिति का चुनाव 31 अगस्त को 

भोपाल। भोपाल की धार्मिक संस्था, श्री हिंदू उत्सव समिति के चुनाव आगामी 31 अगस्त को होने हैं। अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी चुनाव मैंदान में हैं, जो स्वयं के लिए समर्थन जुटाने दिन-रात एक कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 12 अगसत को नामांकन फार्म जमा हुए थे, जिसमें करीब एक दर्जन लोगों ने नामांकन भरे थे।

किशोरी लाल कुशवाह, पयोज जोशी,, धनश्याम गुप्ता, हरिनारायण माली और कपिल जाधव सहित अन्य लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए। 

चुनाव मैदान में ये प्रत्याशी 

नाम वापसी के बाद कुल 5 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बचे हैं। इनमें चन्द्रशेखर तिवारी, कैलाश बैंगवानी, दीपेश श्रीवास्तव, नारायण सिंह कुशवाह और दीपेश श्रीवास्तव शामिल हैं। 

31 अगस्त को गुफा मंदिर पर होगा मतदान 

श्री हिंदू उत्सव समिति रजि.63 भोपाल मध्य प्रदेश के चुनाव तीन वर्ष 2025 से 2027 तक की अवधि के लिए होंगे। मतदान 31 अगस्त को गुफा मंदिर परिसर में होंगे। खुद के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्याशी दिन-रात एक कर रहे हैं। 

यह हैं चुनाव अधिकारी 

निर्वाचन की कार्यवाही के लिए डॉ. पी.सी. कोठारी, एडवोकेट को  मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सरमन सिंह राजपूत, संजय कुमार सेन, उमेश शिरोमणि द्विवेदी, शंकर प्रसाद शुक्ला, श्रीमती रिमझिम गुप्ता, श्रीमती सपना नागवंशी, सुनील गुप्ता, सुधीर काशिव, तरूण कुमार सोनी, प्रदीप शर्मा, रोशन कुमार पड़वार, विपिन कुमार पंड्या, संदीप पाठक, जितेंद्र साहू, बंटी योगी, प्रदीप पवार, ओ.पी. द्विवेदी, राजेश भार्गव, दिनेश गुप्ता, भगवानदास मालवीय, धर्मेंद्र राठौर, लोहेन्द्र वर्मा, मनीष कुमार नेमा, अपूर्व अवस्थी, एड. लक्ष्मी सिंह मीणा सहित कुछ अन्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 

क्या है समिति का काम 

शहर में होने वाले प्रमुख हिन्दू धार्मिक आयोजनों की जिम्मेदारी श्री हिन्दू उत्सव समिति  द्वारा संभाली जाती है। शहर में धार्मिक मामलों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रशासन-पुलिस समिति के माध्यम से समाज में संदेश पहुंचाने का काम करते हैं।