Breaking News:
मध्यप्रदेश
ग्वालियर में दो दिवसीय क्षेत्रीय पर्यटन सम्मेलन आज से
मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया, विस अध्यक्ष तोमर भी होंगे शामिल
भोपाल। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा 29 एवं 30 अगस्त को ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में में क्षेत्रीय पर्यटन सम्मेलन (रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव) आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर तथा मप्र के पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल होंगे। सम्मेलन में प्रसिद्ध अभिनेता पीयूष मिश्रा और फैसल मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
ग्वालियर-चंबल एवं सागर क्षेत्र की पर्यटन क्षमताओं के अनुरूप प्रदेश में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह पर्यटन सम्मेलन ‘टाइमलेस ग्वालियर: इकोज ऑफ कल्चर, स्पिरिट ऑफ लेगेसी थीम पर केन्द्रित कॉन्क्लेव पर्यटन निवेश, सांस्कृतिक धरोहर, अनुभवात्मक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मप्र पर्यटन बोर्ड आगामी 11 से 13 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का आयोजन भी करेगा।
सम्मेलन में होंगे महत्वपूर्ण अनुबंध
क्षेत्रीय पर्यटन सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण अनुबंध हस्ताक्षरित होंगे। होटल, रिसोर्ट, वेलनेस और ईको-टूरिज्म क्षेत्र के निवेशकों को लेटर ऑफ अवॉर्ड (रुश्र) प्रदान किए जाएंगे। पारंपरिक संगीतज्ञों, लोक कलाकारों और पर्यटक ग्रामों के कलाकारों की क्षमता निर्माण के लिए ग्वालियर की मान सिंह तोमर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू होगा। इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और प्रचार-प्रसार के लिए याप डिजिटल, क्रायोन्स एडवरटाइजिंग, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ेस लिमिटेड, कॉन्सेप्ट कम्युनिकेशन्स साथ अनुबंध होंगे। इस दौरान नई परियोजनाओं की शुरुआत भी होगी। विरासतों, धरोहरों और अनुभवात्मक पर्यटन की संभावनाओं पर मंथन होगा। क्षेत्रीय पर्यटन सम्मेलन में दो महत्वपूर्ण सत्र होंगे। ‘टूरिज़्म ऐज़ अ कल्चरल ब्रिज: ब्रांडिंग ग्वालियर एंड हार्टलैंड ऑफ़ एमपी’ विषय पैनल डिस्कशन होगा। हितधारक पर्यटन व्यवसाय में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। सम्मेलन में इंफ्लुएंसर्स मीट भी होगी। जिसमें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के इंफ्लुएंसर्स शामिल होंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26